मार्च 2025 में शेयर बाजार की छुट्टियां: बीएसई, एनएसई इन दिनों बंद रहेंगे, पूरी सूची यहां देखें

Hetal Chudasma

वर्ष 2025 के लिए कुल 18 शेयर बाजार अवकाश निर्धारित किए गए हैं, जिनमें  आज महाशिवरात्रि वर्ष का पहला अवकाश होगा.

बुधवार, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा . शेयर बाजार ने 2025 के लिए कुल 18  अवकाश निर्धारित किए गए हैं, जिनमें महाशिवरात्रि  इस वर्ष का पहला अवकाश है.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानि की बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज  यानि की एनएसई द्वारा जारी अवकाश अनुसूची के अनुसार, मार्च 2025 में बाजार में दो अवकाश रहेंगे . जिसमे भारतीय शेयर बाजार 14 मार्च को होली और 31 मार्च को ईद-उल-फितर (रमजान ईद) के अवसर पर बंद रहेगा.

2025 के लिए शेयर बाजार अवकाश अनुसूची यहाँ देखे

14 मार्च – होली

31 मार्च – ईद-उल-फितर (रमज़ान ईद)

1 अप्रैल – वार्षिक बैंक समापन

10 अप्रैल – श्री महावीर जयंती

14 अप्रैल – अम्बेडकर जयंती

18 अप्रैल – गुड फ्राइडे (रमज़ान ईद)

1 मई – महाराष्ट्र दिवस

12 मई – बुद्ध पूर्णिमा

15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस

27 अगस्त – गणेश चतुर्थी

5 सितंबर – ईद-ए-मिलाद

2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती और दशहरा

21 अक्टूबर – दिवाली (लक्ष्मी पूजन)

22 अक्टूबर – दिवाली बलिप्रतिपदा

5 नवंबर – प्रकाश गुरुपर्व (श्री गुरु नानक देव)

25 दिसंबर – क्रिसमस

शेयर बाजार का प्रदर्शन

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझानों के बावजूद, मंगलवार  25 फरवरी  को भारतीय शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख देखने को मिला.शेयर बाजार के मुख्य बेंचमार्क इंडेक्स  सेंसेक्स और निफ्टी 50 में मामूली बढ़त देखने को मिली. सुबह 9:20 बजे तक, बीएसई सेंसेक्स 67 अंक बढ़कर 74,538 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 7 अंक बढ़कर 22,559 पर पहुंच गया. । आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) और जोमैटो के शेयरों  मजबूत प्रदर्शन से सेंसेक्स और  निफ्टी की बढ़त में  मदद मिली.

इस सत्र के अंत तक निफ्टी 50 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 22,547 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,602 पर बंद हुआ.  वित्तीय शेयरों की अगुआई में इस उछाल ने सूचकांक को पांच दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ने में मदद की.

Share This Article